ये शहर तो | ब्रिज नाथ श्रीवास्तव

ये शहर तो | ब्रिज नाथ श्रीवास्तव

ये शहर तो
रेत से उजले चमकते हैं।

आदमी तो
खोज में जल की भटकता है
दोपहर क्या
दिन सुबह से ही अखरता है

साँझ से ही
मन उलूकों के उछलते हैं।

धूप
महलों में पिए
वातास के झोंके
कौन जाने
कब उठेगी
साँस मुँह धोके

See also  नफ़रत

राजपथ
पगडंडियों के तन कुचलते हैं।

इस महल में
आग हँसती लोग जलते हैं
और हँस-हँस कर
सियासत खेल चलते हैं

चाँदनी
तन निर्वसन कितने मचलते हैं।