वर्षा ने आज विदाई ली | माखनलाल चतुर्वेदी
वर्षा ने आज विदाई ली | माखनलाल चतुर्वेदी

वर्षा ने आज विदाई ली | माखनलाल चतुर्वेदी

वर्षा ने आज विदाई ली | माखनलाल चतुर्वेदी

वर्षा ने आज विदाई ली जाड़े ने कुछ अंगड़ाई ली 
प्रकृति ने पावस बूँदों से रक्षण की नव भरपाई ली।

सूरज की किरणों के पथ से काले काले आवरण हटे 
डूबे टीले महकन उठ्ठी दिन की रातों के चरण हटे।

READ  कहानी | दिव्या माथुर

पहले उदार थी गगन वृष्टि अब तो उदार हो उठे खेत 
यह ऊग ऊग आई बहार वह लहराने लग गई रेत।

ऊपर से नीचे गिरने के दिन रात गए छवियाँ छायीं 
नीचे से ऊपर उठने की हरियाली पुनः लौट आई।

अब पुनः बाँसुरी बजा उठे ब्रज के यमुना वाले कछार 
धुल गए किनारे नदियों के धुल गए गगन में घन अपार।

READ  नई खोज

अब सहज हो गए गति के वृत्त जाना नदियों के आर पार 
अब खेतों के घर अन्नों की बंदनवारें हैं द्वार द्वार।

नालों नदियों सागरों सरों ने नभ से नीलांबर पाए 
खेतों की मिटी कालिमा उठ वे हरे हरे सब हो आए।

मलयानिल खेल रही छवि से पंखिनियों ने कल गान किए 
कलियाँ उठ आईं वृंतों पर फूलों को नव मेहमान किए।

READ  वंदना

घिरने गिरने के तरल रहस्यों का सहसा अवसान हुआ 
दाएँ बाएँ से उठी पवन उठते पौधों का मान हुआ।

आने लग गई धरा पर भी मौसमी हवा छवि प्यारी की 
यादों में लौट रही निधियाँ मनमोहन कुंज विहारी की।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *