टोपी | नरेश अग्रवाल

टोपी | नरेश अग्रवाल

तरह-तरह की टोपियाँ 
हमारे देश में 
सबका एक ही काम 
सिर ढकना 
– नहीं एक और काम 
विभाजित करना 
लोगों को 
अलग-अलग समुदायों में।

See also  कुछ भी नहीं करीने से | कुमार अनुपम