सोचने का परिणाम | रघुवीर सहाय
सोचने का परिणाम | रघुवीर सहाय

सोचने का परिणाम | रघुवीर सहाय

सोचने का परिणाम | रघुवीर सहाय

कष्ट के परिणाम से हम दूसरों से क्या बड़े होंगे
व्यथा को भुलाने में अकेले हम कौन ऐसा तीर मारेंगे
भले ही चूकने में या निशाना साधने में हुनर दिखला लें
तथा यह भी
कि हरदम सोचते रहना किसी की शुद्धता उत्कृष्टता का नहीं लक्षण है
गधा भी सोचता है घास पर चुपचाप एकाकी प्रतिष्ठित हो
कि इतनी घास कैसे खा सकूँगा
और दुबला हुआ करता है।

READ  पारदर्शी नील जल में | नामवर सिंह

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *