रंग-बिरंगे सपने | मृत्युंजय
रंग-बिरंगे सपने | मृत्युंजय

रंग-बिरंगे सपने | मृत्युंजय

रंग-बिरंगे सपने | मृत्युंजय

मैं रंग-बिरंगे सपनों के
नीले दर्पण में
लाल-हरे मस्तूलों वाली
मटमैली सी नाव सँभाले
याद तुम्हारी झिलमिल करती श्याम देह
केसर की आभा से
गीला है घर बार
मार कर मन बैठा हूँ
खाली मन की खाली बातें
रातें हैं बिलकुल खामोश
डर लगता है।

READ  रोशनी | राजा पुनियानी

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *