प्रेम | लाल्टू

प्रेम | लाल्टू

समन्दर वह
समन्दर में वह
समन्दर समन्दर.

लहरों में उसने उसे जीवन सा थामा.

वह परीकथाओं से आया राजपक्षी
उसकी आँखों में उसका प्राण.
वह उसकी नन्ही कपोती
उसकी धड़कनों में उसकी धड़कनें
उसने उसको किया जीवन रोग से संक्रमित.

उसकी आँखों में उसकी रातों का हर चाँद बसा
उसकी रातों का अँधेरा उसकी आँखों में घुला.

See also  नैनीताल में दीवाली

वह तभी बरसे वह जब कहे
जब तक वह कहे वह स्थिर बहे
वह बहे
वह भी बहे
वह, वह उसका वह, वह जिए.

(पश्यन्ती – 2004)