फूल | गोरख पाण्डेय
फूल | गोरख पाण्डेय

फूल | गोरख पाण्डेय

फूल | गोरख पाण्डेय

फूल हैं गोया मिट्टी के दिल हैं
धड़कते हुए
बादलों के गलीचों पे रंगीन बच्चे
मचलते हुए
प्यार के काँपते होंठ हैं
मौत पर खिलखिलाती हुई चंपई

जिंदगी
जो कभी मात खाए नहीं
और खुशबू है
जिसको कोई बाँध पाए नहीं

खूबसूरत हैं इतने
कि बरबस ही जीने की इच्छा जगा दें
कि दुनिया को और जीने लायक बनाने की
इच्छा जगा दें

READ  औरत | दिविक रमेश

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *