मेरे पास | महेश वर्मा
मेरे पास | महेश वर्मा

मेरे पास | महेश वर्मा

मेरे पास | महेश वर्मा

मेरे पास जो तुम्हारा ख़याल है
वह तुम्हारे होने का अतिक्रमण कर सकता है
एक चुप्पी जैसे चीरती निकल सकती हो कोलाहल का समुद्र

           मैं एक जगह प्रतीक्षा में खड़ा रहा था
           मैं एक बार सीढ़ियाँ चढ़कर वहाँ पहुँचा था
           मैंने बेवजह मरने की सोची थी
           मैंने एकबार एक फूल को और

READ  उलगुलान की औरतें | अनुज लुगुन

           एकबार एक तितली के पंख को ज़मीन से उठाया था
           मैं दोपहरों से वैसा ही बेपरवाह रहा था जैसा रातों से
           मैं रास्ते बनाता रहा था और
           मैं रास्ते मिटाता रहा था – धूल में और ख़याल में

READ  औरतें

इन बेमतलब बातों के अंत पर आती रही थी शाम

तुम्हारा एक शब्द मेरे पास है
यह किसी भी रात का सीना भेद सकता है और
प्रार्थनाघरों को बेचैन कर सकता है
सिवाय अँधेरे के या गुलामी के पट्टे के
इसे किसी और चीज़ से नहीं बदलूँगा

इसे दोहराता हूँ
कि जैसे माँज के रखता हूँ चमकदार!

READ  यह साँसत | प्रेमशंकर शुक्ला | हिंदी कविता

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *