मँह-मँह बेल | नामवर सिंह
मँह-मँह बेल | नामवर सिंह

मँह-मँह बेल | नामवर सिंह

मँह-मँह बेल | नामवर सिंह

मँह-मँह बेल कचेलियाँ, माधव मास
सुरभि-सुरभि से सुलग रही हर साँस
लुनित सिवान, सँझाती, कुसुम उजास
ससि-पांडुर क्षिति में घुलता आकास

फैलाए कर ज्यों वह तरु निष्पात
फैलाए बाँहें ज्यों सरिता वात
फैल रहा यह मन जैसे अज्ञात
फैल रहे प्रिय, दिशि-दिशि लघु-लघु हाथ!

READ  कविता नयनतारा डैश डैश डैश | कुमार अनुपम

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *