लोकतंत्र पर संकट-2 | अनुकृति शर्मा
लोकतंत्र पर संकट-2 | अनुकृति शर्मा

लोकतंत्र पर संकट-2 | अनुकृति शर्मा

लोकतंत्र पर संकट-2 | अनुकृति शर्मा

देखो संकट आया है
राजमार्ग पर छाया है

फिसल रहे पग, पथ अस्थिर
रक्त-आँधियाँ आतीं घिर
धूल नेत्र में कंठ तपे
जिह्वा पर विषदंश जले
जनमन पर घहराया है
देखो संकट आया है

घंटे गिरजे व्रत रमजान
कव्वाली रतजगे अजान
मुहिम बने हैं युद्धों के
टोल जुटे हैं गिद्धों के
बिखरा सब सरमाया है
देखो संकट आया है

READ  रेडियो पर एक योरपीय संगीत सुनकर

देशपति धर्मज्ञ सुजान
नेता वक्ता और विद्वान
वाकवितंडा फैलाते
हिंस्र अहं को सहलाते
निज पर को भरमाया है
देखो संकट आया है

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *