क्षमा कीजिए हजरत | काज़ी नज़रूल इस्लाम

क्षमा कीजिए हजरत | काज़ी नज़रूल इस्लाम

आपकी वाणी को नहीं किया ग्रहण
क्षमा कीजिए हजरत
भूल गया हूँ आपके आदर्श
आपका दिखाया हुआ पथ
क्षमा कीजिए हजरत।
विलास वैभव को रौंदा है पाँव तले
धूल समान आपने प्रभु
आपने नहीं चाहा कि हम बनें
बादशाह, नवाब कभू।
इस धरणी की धन संपदा
सभी का है उस पर समान अधिकार,
आपने कहा था धरती पर हैं सब
समान पुत्रवत
क्षमा कीजिए हजरत।

See also  अभी तक बारिश नहीं हुई

आपके धर्म में नास्तिकों से
आप घृणा नहीं करते,
आपने उनकी की है सेवा
आश्रय दिया उन्हें घर में

भिन्न धर्मियों के पूजा मंदिर
तोड़ने का आदेश नहीं दिया, हे वीर!
हम आजकल सहन
नहीं कर पाते दूसरों का मत
क्षमा कीजिए हजरत।

नहीं चाहा आपने कि हो धर्म के नाम पर
ग्लानिकर हत्या-जीवन हानि
तलवार आपने नहीं दिया हाथ में
दी है अमर वाणी
हमने भूल कर आपकी उदारता
बढ़ा ली है धर्मान्धता,
जन्नत से नहीं झरती है अब
तभी आपकी रहमत
क्षमा कीजिए हजरत।

See also  विद्योत्तमा | रविकांत

आपकी वाणी को नहीं किया ग्रहण
क्षमा कीजिए हजरत
भूल गया हूँ आपके आदर्श
आपका दिखाया हुआ पथ
क्षमा कीजिए हजरत।