खेल | बद्रीनारायण

खेल | बद्रीनारायण

बैठे हैं हम, गोल में
पहाड़ पर
खेलने आइस-पाइस

हमने कहा
नदी आइस-पाइस
पेड़-पौधे-हरियाली आइस-पाइस

आइस-पाइस बादल
तूफान आइस-पाइस

हम ताक में बैठे हैं कि
कह दें
मौत आइस-पाइस।

See also  एक स्त्री का गीत | हरप्रीत कौर