झंडा ऊँचा रहे हमारा | निशांत

झंडा ऊँचा रहे हमारा | निशांत

देश का सबसे बड़ा हत्यारा
राजधानी में झंडा फहरा रहा है।

गली का सबसे बड़ा गुंडा
गली में झंडा फहरा रहा है।

लोग ताली बजा रहे हैं
लड्डू खा रहे हैं।

राजधानी में बैठा एक बुड्ढा कवि
गली का युवा कवि और
झंडे के पीछे छिपा पुरस्कृत कवि
कुछ शब्द उच्चारते हैं
कोई धमाका नहीं होता

See also  एक अनछुई जिंदगी

आजादी के इतने सालों में
शब्दों से निकल गया है उनका रसायन
सिर्फ जबानी प्रतिकृया होती है
कोई धमाका नहीं होता

हत्यारे झंडा फहरा रहे हैं
गीत गा रहे हैं
– झंडा ऊँचा रहे हमारा…