जय कन्हैया लाल की | प्रदीप शुक्ल
जय कन्हैया लाल की | प्रदीप शुक्ल

जय कन्हैया लाल की | प्रदीप शुक्ल

जय कन्हैया लाल की | प्रदीप शुक्ल

जय हो महँगाई की
ठुमक ठुमक चाल की
जय कन्हैया लाल की

नदी गई सूख
शेषनाग मुँह छुपाएँ
किशन गेंद खेलने को
घर से न जाएँ
बह रहा पसीना
है गर्मी कमाल की
जय कन्हैया लाल की

आधी रात पैदा हुए
कान्हा कुनमुनाएँ
वासुदेव क्लिनिक का
गेट खटखटाएँ
शाम से ही गायब है
नर्स अस्पताल की
जय कन्हैया लाल की

READ  माँ का सुख | जितेंद्र श्रीवास्तव | हिंदी कविता

नाश्ते में मक्खन की
बात नहीं करना
यूरिया से दूध अब
बनाए रामचरना
बची नहीं एको अब
गईय्या नंदलाल की
जय कन्हैया लाल की।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *