होंगे कामयाब ! | गिरिजा कुमार माथुर
होंगे कामयाब ! | गिरिजा कुमार माथुर
होंगे कामयाब
होंगे कामयाब
हम होंगे कामयाब एक दिन
मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास
हम होंगे कामयाब…. एक दिन
होगी शान्ति चारों ओर
होगी शान्ति चारों ओर
होगी शान्ति चारों ओर
एक दिन
मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास, हम होंगे कामयाब…. एक दिन
नहीं डर किसी का आज
नहीं भय किसी का आज
नहीं डर किसी का
आज के दिन
मन में है विश्वास पूरा है विश्वास
हम होंगे कामयाब… एक दिन
हम चलेंगे साथ-साथ
डाल हाथों में हाथ
हम चलेंगे साथ साथ… एक दिन
मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास
हम होंगे कामयाब
…एक दिन!