दिन क्यों बीत गए | धनंजय सिंह
दिन क्यों बीत गए | धनंजय सिंह

दिन क्यों बीत गए | धनंजय सिंह

दिन क्यों बीत गए | धनंजय सिंह

कौन किसे  
क्या समझा पाया
लिख लिख गीत नए
दिन क्यों बीत गए।

चौबारे पर दीपक धर कर
बैठ गई संध्या
एक एक कर तारे डूबे
रात रही बंध्या

यों
स्वर्णाभ – किरण – मंगलघट
तट पर रीत गए

READ  लोग गायब हो रहे हैं | विश्वनाथ-प्रसाद-तिवारी

छप-छप करती नाव हो गई
बालू का कछुवा
दूर किनारे पर जा बैठा
बंसीधर मछुवा

फिर
मछली के मन पर काँटे
क्या क्या चीत गए 

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *