धोखा क्या है | पंकज चतुर्वेदी
धोखा क्या है | पंकज चतुर्वेदी

धोखा क्या है | पंकज चतुर्वेदी

(वीरेन डंगवाल के लिए)

धोखा क्या है
विचलन के सिवा

विचलन क्या है
बेहतरी की तलाश के सिवा

बेहतरी की तलाश क्या है
तुम्हारी उम्मीद के सिवा

उम्मीद क्या है
स्वप्न के सिवा

स्वप्न क्या है
साकार के सिवा

साकार क्या है
निराकार के सिवा

READ  एक प्रधानमंत्री को याद करते हुए | निशांत

जो नहीं है
वह क्या है
जो है
उसके सिवा

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *