चाँद से ज्यों छिन जाय चाँदनी | रास बिहारी पांडेय
चाँद से ज्यों छिन जाय चाँदनी | रास बिहारी पांडेय

चाँद से ज्यों छिन जाय चाँदनी | रास बिहारी पांडेय

चाँद से ज्यों छिन जाय चाँदनी | रास बिहारी पांडेय

चाँद से ज्यों छिन जाय चाँदनी
हो संगीत से दूर रागिनी
बादल से विलगे ज्यों दमिनी
टूटे हरेक कड़ी
तेरे बिन यूँ बीते हरेक घड़ी।

वे भी दिन थे पतझर में तू
सावन बन आई थी
इस नीरस जीवन में गंगा
बनकर लहराई थी
अब तो आँखें चातक जैसी
बारह मास गड़ी।

READ  इंद्रधनुष के सहारे

तुम बिन एक तरह लगता है
क्या फागुन क्या सावन
हर तस्वीर अधूरी जब से
टूटा मन का दर्पन
बनना था गलहार मेरा
किस मुंदरी में जड़ी।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *