बासी भोजन वह भोजन होता है जो भोजन बनाने के एक पहर या ३ घंटे बाद खाया जाता है। रोटी, सब्जी और चावल जो फ्रिज में रख कर एक दिन या दो दिन बाद खाया जाता है वह बासी भोजन होता है। आग पर पकने वाला भोजन सीधा खाया जाए तो बढ़िया नहीं तो तीन घंटे के भीतर खा लेना चाहिए।

See also  शाकाहारी लोगो के लिए मटन से भी ज़्यादा ताकतवर क्या चीज़ है?

पहले घरों में फ्रिज नहीं होता था तो खाना उतना ही बनाया जाता था जितना चाहिए था। लेकिन अब फ्रिज होने से ज्यादा खाना बन जाये तो चिंता नहीं होती एक या दो दिन बाद फिर इस्तेमाल कर लेते हैं। दूसरा कारण यह भी है अब पति पत्नी दोनों बाहर काम करने जाते हैं तो पहले से कुछ बना कर रखना जरूरी होता है।

See also  बियर पीने के 10 फायदे क्या हैं?

बासी भोजन में बैक्टीरिया ज्यादा होते हैं और पौष्टिक तत्व कम हो जाते हैं। ज्यादातर अपचन, पेट फूलना और गैस बनना इसके परिणाम है।

अब डिब्बा बंद भोजन भी बासी ही है। वह तो ६ महीने से लेकर २ साल पहले तक पकाया गया होगा। भोजन हमको ताजा लगे इसके लिए उसमे रासायनिक तत्व मिलाएं जाते हैं ताकि जब हम खाएं तो स्वाद बहतरीन लगे। इसमें बिस्कुट, चिप्स ,सॉस ,जूस और चॉकलेट इत्यादि आ जाते हैं। जो चीज फैक्ट्री में तैयार होती है वह सामान है भोजन नहीं। इसीलिए अगर कोई हमें कुछ दिन सिर्फ यही खाने को कहेगा तो क्या हमारा पेट संतुष्ट होगा और भूख मिटेगी ? यही कारण है पेट की बिमारियों का और कैंसर की शुरुआत का।

See also  तिल के फायदे