अभिव्यक्ति | कुमार मंगलम
अभिव्यक्ति | कुमार मंगलम

अभिव्यक्ति | कुमार मंगलम

अभिव्यक्ति | कुमार मंगलम

आग के बीचों-बीच 
चुनता हूँ अग्निकणों को 
सोने के भरम में

रेत के 
चमकते सिकते 
धँसाते हैं मुझको भीतर तक रेत में 
पत्थर होता है वह

गहरे उतरता हूँ पानी में 
तलाशता हूँ मोती 
पर मिलता है सबार

सार्थकता की यह तलाश 
हर बार निरर्थक हो जाता है 
खोजता हूँ लगातार 
पर नहीं पाता हूँ 
जिसके लिए भटकता हूँ

READ  अकेली स्त्री | मनीषा जैन

अभिव्यक्ति या अपनी ही आवाज 
की बेचैनी

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *