इन दिनों पेट पर जमा ज़रूरत से ज़्यादा चर्बी चिंता का विषय है। यह न सिर्फ दिखने में खराब लगती है, बल्कि इसके कारण थायराइड, बीपी व शुगर जैसी कई बीमारियां भी होती हैं।

वैसे तो हम इस विषय के ऊपर जितना चाहे लिख सकते हैं |लेकिन इसके बारे में मैं यहां पर सटीक और थोड़े शब्दों में जवाब लिख रहा हूं|

  1. सबसे पहले हमें अपनी दिनचर्या को सुधारना चाहिए|
  2. सुबह उठने के बाद करीब दो गिलास गुनगुना पानी पिएं |
  3. शौच से निवृत होने के बाद एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पिएं। एक बात का ध्या
  4. न जरूर रखें इसमें चीनी और नमक न मिलाए|
  5. उसके बाद सबसे जरूरी बात यह है कि हमें अपनी दिनचर्या में व्यायाम को जरूर शामिल करना चाहिए|
  6. व्यायाम के बाद नाश्ता हमें समय पर कर लेना चाहिए |जिसमें में फलों को जरूर शामिल करें |
  7. दोपहर के खाने में सब्जियों की सलाद खानी चाहिए |जिससे हमारे शरीर में फाइबर की मात्रा पूरी रहती है|
  8. डिनर से पहले शाम करीब पांच बजे एक फल या फिर एक गिलास बिना क्रीम वाला दूध पी सकते हैं। इनके अलावा, ग्रीन-टी या फिर नारियल पानी भी पी सकते हैं।
  9. डिनर हमेशा हल्का होना चाहिए और आठ बजे तक कर लेना चाहिए। डिनर में बिना बटर के वेज सूप ले सकते हैं। इसके बाद सब्जी के साथ एक या दो रोटी ले सकते हैं।
  10. अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो उससे थोड़ा परहेज करने की कोशिश करें |
  11. शक्कर युक्त व डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ खाने से बचें |
See also  चमकती त्वचा के लिए 3 ताजगी भरपूर DIY खीरा फेसमास्क