कैदी लंबरदार | लाल सिंह दिल
कैदी लंबरदार | लाल सिंह दिल

कैदी लंबरदार | लाल सिंह दिल

कैदी लंबरदार | लाल सिंह दिल

वह जेल का था लंबरदार 
नंगा लँगोटे में 
नीम के नीचे टहलता था उस दिन 
मेरी बैरक के आगे आकर रुक गया 
बाँहें लहराईं 
घोड़े की टाप-सा नाच नाचा 
और चिल्लाया : 
”हमारे खेत… हमारे खेत।” 
कहता आगे बढ़ गया 

मुजारे का वह बेटा था 
बरछों के साथ बींधा था 
उस जमींदार के लड़के को 
जो था उसी की उम्र का 

READ  नए साल में | असलम हसन

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *