हवा का झोंका | मोहन सगोरिया

हवा का झोंका | मोहन सगोरिया

हवा का एक झोंका आया
खुल गए कपास के कपाट
उड़-उड़ गए बगुले दसों-दिशाओं में

हवा का एक ही झोंका आया था
और नींद भटक गई अपना रास्ता।

See also  आलोचक | पंकज चतुर्वेदी