जीवन, यह मौलिक महमानी | माखनलाल चतुर्वेदी
जीवन, यह मौलिक महमानी | माखनलाल चतुर्वेदी

जीवन, यह मौलिक महमानी | माखनलाल चतुर्वेदी

जीवन, यह मौलिक महमानी | माखनलाल चतुर्वेदी

जीवन, यह मौलिक महमानी!

खट्टा, मीठा, कटुक, केसला 
कितने रस, कैसी गुण-खानी 
हर अनुभूति अतृप्ति-दान में 
बन जाती है आँधी-पानी

कितना दे देते हो दानी 
जीवन की बैठक में, कितने 
भरे इरादे दाएँ-बाएँ 
तानें रुकती नहीं भले ही 
मिन्नत करें कि सौहे खाएँ!

READ  पत्थर | अरविंद कुमार खेड़े

रागों पर चढ़ता है पानी।। 
जीवन, यह मौलिक महमानी।।

ऊब उठें श्रम करते-करते 
ऐसे प्रज्ञाहीन मिलेंगे 
साँसों के लेते ऊबेंगे 
ऐसे साहस-क्षीण मिलेगे

कैसी है यह पतित कहानी? 
जीवन, यह मौलिक महमानी।। 
ऐसे भी हैं, श्रम के राही 
जिन पर जग-छवि मँडराती है 
ऊबें यहाँ मिटा करती हैं 
बलियाँ हैं, आती-जाती हैं।

READ  झूठ - 5 | दिव्या माथुर

अगम अछूती श्रम की रानी! 
जीवन, यह मौलिक महमानी।।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *