उसकी हथेली और हमारी बात | फ़रीद ख़ाँ
उसकी हथेली और हमारी बात | फ़रीद ख़ाँ

उसकी हथेली और हमारी बात | फ़रीद ख़ाँ

उसकी हथेली और हमारी बात | फ़रीद ख़ाँ

उसने हाथ बढ़ाया मेरी ओर
मैंने भी बढ़ कर हाथ मिलाया।

उसकी नर्म और गर्म हथेली बच्चों की सी थी।
मैंने हथेली भर कर उसका हाथ थाम लिया।

हम बात कुछ कर रहे थे,
सोच कुछ और रहे थे,

READ  एक कविता पंक्ति

(बादल से फूल झर रहे थे।
मिट्टी से खुशबू उठ रही थी।)

पर हम साथ साथ समझ रहे थे,
कि यूँ हाथ मिलाना अच्छा लगता है।
रस्ता रोक कर यूँ बातें घुमाना अच्छा लगता है।

फिर दोनों ही झेंप गए।
संक्षेप में मुस्कुरा कर अपनी अपनी दिशा हो लिए।

किसी बहाने से अचानक मैं पलटा,
और वह जा चुकी थी।

READ  धान जब भी फूटता है | बुद्धिनाथ मिश्र

कुछ सोच कर वह भी पलटी होगी,
और मैं जा चुका होऊँगा।

उस रास्ते पर अब रोज, उसी समय मैं आता हूँ।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *