फागुनी शाम | नामवर सिंह
फागुनी शाम | नामवर सिंह

फागुनी शाम | नामवर सिंह

फागुनी शाम | नामवर सिंह

फागुनी शाम
अंगूरी उजास
बतास में जंगली गंध का डूबना

ऐंठती पीर में
दूर, बराह-से
जंगलों के सुनसान का कूँथना।

बेघर बेपरवाह
दो राहियों का
नत शीश
न देखना, न पूछना।

शाल की पँक्तियों वाली
निचाट-सी राह में
घूमना घूमना घूमना।

READ  उसके जाने के बाद | रति सक्सेना

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *