क्या होगा ? | नमन जोशी
क्या होगा ? | नमन जोशी

क्या होगा ? | नमन जोशी

क्या होगा ? | नमन जोशी

क्या होगा?

जब साँसें चलने से मना कर दे,

और हृदय अडिग रहे चलने की जिद पकड़ कर,

क्या तब,

द्वंद्व देखने को मिलेगा??

हृदय और साँस के बीच,

या हृदय साँस को बाँहों में भरकर,

उसे मनाने के लिए एक संगीत बजाएगा?

READ  कविता में | पंकज चौधरी

एक ऐसा संगीत,

जिसे सुन, अनुभव कर

साँस तड़पने लगे,

और मजबूर हो जाए,

हृदय की प्रेयसी बनने को।

क्या तब,

रोमांस देखने को मिलेगा,

प्रीतम और प्रेयसी के बीच,

या नटखट चंचल साँस,

जकड़ बना लेगी हृदय में,

एक ऐसी जकड़,

जो गाँठों से जकड़ी हो,

और रुकने पर मजबूर कर दे,

READ  रात का रुदन सुना है कभी ! | भारती सिंह

हृदय के चलने की अडिगता को…

क्या होगा?

जब साँसें चलने से मना कर दें,

और हृदय अडिग रहे चलने की जिद पकड़ कर…

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *