दर्द का रिश्ता | दिव्या माथुर

दर्द का रिश्ता | दिव्या माथुर

इकतरफ़ा था
कब तक निभता
पूरी तरह से
टूटा न था
केवल चटका
कैसे निभता

जब तक मुझसे
निभा निभाया
दर्द का रिश्ता
टूटे हाथ सा
सदा साथ
रहता है लटका
दर्द दर्द
और दर्द है करता

See also  अधूरे प्रेम की पूरी दुनिया | अंकिता रासुरी