क्यों न | ज्ञानेन्द्रपति
क्यों न | ज्ञानेन्द्रपति

क्यों न | ज्ञानेन्द्रपति

क्यों न | ज्ञानेन्द्रपति

क्यों न कुछ निराला लिखें
इक नई देवमाला लिखें
अँधेरे का राज चौतरफ
एक तीली उजाला लिखें
सच का मुँह चूम कर
झूठ का मुँह काला लिखें
कला भूल, कविता कराला लिखें
न आला लिखें, निराला लिखें
अमरित की जगह विष-प्याला लिखें
इक नई देवमाला लिखें
खल पोतें दुन्या पर एक ही रंग
हम बैनीआहपीनाला लिखें

READ  हिट होने के कुछ हिट फंडे | कुमार अनुपमम

* बैनीआहपीनाला – इंद्रधनुष के सात रंग

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *