उसी का समाहार | कृष्णमोहन झा
उसी का समाहार | कृष्णमोहन झा

उसी का समाहार | कृष्णमोहन झा

उसी का समाहार | कृष्णमोहन झा

अगर शहर में होता 
तो शायद उधर नजर ही नहीं जाता 
मगर यह 
शहर के कहर से दूर विश्वविद्यालय का परिसर था 
जहाँ चाय-बागान से छलकती आती हुई अबाध हरियाली 
पूरे दृश्य को 
स्निग्ध स्पर्श में बदल रही थी 
और वहीं पर यह अभूतपूर्व घटना 
चुपके से 
आकार ले रही थी…

READ  कोटा | निशांत

हुआ यह था 
कि क्वार्टर की ओर जानेवाली खुली सड़क के किनारे 
एक पेड़ था कोने पर 
जिसके नीचे एक आदमी खड़ा था

पहली नजर में 
विह्वल करने वाला ही दृश्य था यह 
क्योंकि आदमी के हाथ में कुल्हाड़ी नहीं थी 
और उसे देखने से लगता था 
कि शायद 
सुबह का भूला शाम को घर लौट आया है…

कि तभी 
उसके पौरुष से 
एक धार सहसा उछली 
जिसके साथ-साथ मोबाइल का रिंग-टोन बजने लगा

READ  मित्रता

यकीनन यह एक नए किस्म का यथार्थ था 
जिसके सामने मैं खड़ा था 
निहत्था

अलबत्ता घटना एक ही थी 
पर सत्य थे कई

पहला सत्य कहता था 
कि आदमी का उमड़कर बाहर आ रहा है कुछ 
इसलिए बज रहा है 
दूसरा सत्य कहता था कि वह बज रहा है 
इसलिए उससे फूट रही है जलधारा 
तीसरा सत्य कहता था 
कि वह आदमी वृक्ष को सींच रहा है 
और चौथे सत्य को कहना था 
कि कर्ता अनुपस्थित है यहाँ 
बस कुछ हो रहा है…

READ  खोजूँ फूल खिले चटकीले

और जो कुछ हो रहा था 
प्रस्तुत मंत्र है उसी का समाहार –

सोने की छुच्छी, रूपा की धार। 
धरती माता, नमस्कार॥

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *