लड़कियाँ हँस रही हैं | कुमार अनुपम
लड़कियाँ हँस रही हैं | कुमार अनुपम

लड़कियाँ हँस रही हैं | कुमार अनुपम

लड़कियाँ हँस रही हैं

इतनी रँगीली और हल्की है उनकी हँसी

कि हँसते-हँसते

गुबारा हुई जा रही हैं लड़कियाँ

हँस रही हैं लड़कियाँ

लड़कियाँ हँस रही हैं

कि खुल-खुल पड़ते हैं बाजूबंद

पायल नदी हुई जा रही है

हार इतने लचीले और ढीले

कि शरद की रात

READ  मातृ-मंदिर में

कि लड़कियों की बात

कि पंखों में बदल रहे हैं

सारे किवाड़

सारी खिड़कियाँ

लड़कियाँ हँस रही हैं

लड़कियाँ हँस रही हैं

इस छोर से

उस छोर तक

अँटा जा रहा है इंद्रधनुष

रोर छँटा जा रहा है

धुली जा रही है हवा

घटा चली आ रही है मचलती

तिरोहित हो रहा है

READ  औरों की भर रहे तिजोरी | जगदीश व्योम

आकाश का कलुष

धरती भीज रही है उनकी हँसी में

उनकी हँसी में

फँसा जा रहा है समय

रुको

रुको चूल्हा-बर्तनो

सुई-धागो रुको

किसी प्रेमपत्र के जवाब में

उन्हें हँसने दो!

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *