उसने कहा था | कुमार अनुपम
उसने कहा था | कुमार अनुपम

उसने कहा था | कुमार अनुपम

पानी पर लिखा

एक ने संदेश

दूसरे ने ठीक-ठीक पढ़ा

समझ लिया

गढ़ा नया वाक्य

नई लिपि

नई भाषा का जैसे आविष्कार किया

दौर की हवा – कुल हवा –

से एक की साँसों की हवा

को चुंबन में चुना

होठों पर सजा लिया

प्रेम में

READ  थक गया है बहुत होरीलाल | प्रदीप शुक्ल

उन पर

जैसे सच साबित हुए

घटिया फिल्मों के गाने

बहाने भी

कितने विश्वसनीय लगे    

प्रेम में

चुना क्या शब्द कोई एक

नया वाक्य  नई लिपि  नई भाषा

महसूस सका?

पूछूँ जो कविता से – ‘तेरी कुड़माई हो गई?’

-‘धत्’ – कहे और भाग जाए ऐसे

कि लगे

सिमट आई है और …और पास।

READ  जूते जहाँ सिले जाते हैं सबके नाप के | राजकुमार कुंभज

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *