रंग | ए अरविंदाक्षन
रंग | ए अरविंदाक्षन

रंग | ए अरविंदाक्षन

रंग | ए अरविंदाक्षन

आसमान का नीला रंग
प्रेमी-प्रेमिकाओं की तरह आह्लादित
आसमान का सलेटी रंग
कृषकों की आशंकाओं की तरह मायूस
आसमान का काला रंग
हम सबकी
स्वप्नविहीनता की तरह बंद, निस्पंद
बिना विलीन हुए
ये रंग
आसमान की तरह
विराट्
चित्रवत्।

READ  सुर्खाब | प्रतिभा गोटीवाले

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *