पंचटीला | ए अरविंदाक्षन
पंचटीला | ए अरविंदाक्षन

पंचटीला | ए अरविंदाक्षन

पंचटीला | ए अरविंदाक्षन

पाँच टीलों से घिरा यह प्रदेश
जिसे लोग पंचटीला कहते हैं
प्यासा है वह जल के लिए
आकाश की तरफ देखता है
और भीतर ही भीतर
निरंतर जल ढूँढ़ता है।
बहुत जल था यहाँ
किसने पिया होगा इतना सारा जल
पौधों ने?
चिड़ियों ने?
या यहाँ सुलभ नागों ने?
कोई कुछ नहीं बता रहा है
इतना ही सच है
कि जल है
पता नहीं कि कहाँ गुम हो गया है।

READ  हत्या और आत्महत्या के बीच | प्रमोद कुमार तिवारी

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *