झीनी चदरिया | अरुण देव
झीनी चदरिया | अरुण देव

झीनी चदरिया | अरुण देव

झीनी चदरिया | अरुण देव

चादर को मैली होने से बचाने के
कितने जतन थे सहाय बाबू के पास

देह पर बोझ न रहे यह सोच कर
मैल न जमने दिया मन में

कभी हबक कर नहीं बोला
कभी ठबक कर नहीं चले
गेह की देहरी से उठाते रहे प्यास से भरा लोटा

READ  बासी रोटियाँ | आरती

जब भी गए भूख से भरी थाली के पास
श्रम का पसीना पोछ कर गए
कभी-कभी निकल आते ईर्ष्या-द्वेष के कील काँटे
पैंट की जेब में चला आता स्वार्थ
अहं की टाई को बार-बार ढीला करते
अधिकार के पेन को बहकने नही दिया
चादर को जस का तस लौटने का स्मरण था सहाय बाबू को

READ  हिंदी के विभागाध्यक्ष | पंकज चतुर्वेदी

हालाँकि हबक कर बोले बिना कोई सुनता न था
ठबक कर न चलने में पीछे रह जाने का अपमान था

सहाय बाबू छड़ी से ओस की बूँदों को छूते

जैसे वह गोरख और कबीर के आँसू हों

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *