दाना | अरुण कमल
दाना | अरुण कमल

दाना | अरुण कमल

दाना | अरुण कमल

वह स्त्री फँटक रही है गेहूँ
दोनों हाथ सूप को उठाते-गिराते
हथेलियों की थाप-थाप्प
और अन्न की झनकार
स्तनों का उठना-गिरना लगातार –
घुटनों तक साड़ी समेटे वह स्त्री
जो खुद एक दाना है गेहूँ का –
धूर उड़ रही है केश उड़ रहे हैं
यह धूप यह हवा यह ठहरा आसमान
बस एक सुख है बस एक शांति
बस एक थाप एक झनकार।

READ  जरूर जाऊँगा कलकत्ता | जीतेन्द्र श्रीवास्तव | हिंदी कविता

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *