चाँदो रे... ! | अनुज लुगुन
चाँदो रे... ! | अनुज लुगुन

चाँदो रे… ! | अनुज लुगुन

चाँदो रे… ! | अनुज लुगुन

ओ मिरू !
सुनो… ! रुको…
और फैल जाओ
यहाँ हमारे आँगन में
इस अलाव के पास,

बुआ साखू के पत्तों पर लपेट कर
मडुवा रोटी सिझा रही है
दादू और दादी
एक ही दोना में हँड़िया साझा कर रहे हैं
उनकी नोंक-झोंक से
झर रहे हैं गीत,

ओ चाँद…, चान्दो मुनी !
हम भी साझा करेंगे
मडुवा, हँड़िया, गीत और अलाव
तुम तो जानती ही हो
यहाँ कोई डर नहीं
यहाँ कोई छल नहीं
आओ
इस शरद पूर्णिमा में
ईंद मेला के पवित्र अवसर पर
कोई गीत नया
अपनी गठरी में बाँध लो…

READ  प्राणों में बाँसुरी | दिनेश कुशवाह

ईंद मेला : मुंडाओं का ऐतिहासिक मेला

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *