अब लिखो | अनुकृति शर्मा
अब लिखो | अनुकृति शर्मा

अब लिखो | अनुकृति शर्मा

अब लिखो | अनुकृति शर्मा

अब लिखो
जबकि श्रावण का
सुनील हरित उजीता
लिपा है पेड़ों तले
और सहसा फूटी हँसी-सा
दोंगरा इक
अभी-अभी बरस कर थमा है।
अब जबकि मुखरा श्यामा
अधीर कुरला रही है
नारिकेल-कुंज में
और पतफुदकी
पायल-सी झनझना रही है।
लिखो अब
जबकि अनाम गंध
उड़ रही है मन सी
और हवा की फूँक से
बज रही हैं वंशियाँ
दुर्दम्य उठती हूक को
अब ही लिखो।

READ  उजाले की तलाश

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *