उसके लिए - | अनिल कुमार पुरोहित
उसके लिए - | अनिल कुमार पुरोहित

उसके लिए – | अनिल कुमार पुरोहित

उसके लिए – | अनिल कुमार पुरोहित

वो जानता – कहाँ सजाना मुझे
शब्द एक मैं उसके लिए –
नित नए भावों में सजा मुझे
कविता अपनी निखार रहा ।

तलाश कर रहा वह – एक नयी धुन
स्वर एक मैं, उसके लिए –
साज पर अपने तरंगों में सजा
कविता में प्राण नए फूँक रहा।

READ  लोगों और चीजों में | अलेक्सांद्र कुश्नेर

देखा है मैंने उसे – खींचते आड़ी तिरछी रेखाएँ
रंग एक मैं, उसके लिए –
तूली पर अपनी सजा
सपनों को आकार इंद्रधनुषी दे रहा।

लहरों सा बार बार भेजता मुझे
कभी सीपी देकर, तो कभी मोती
सब कुछ किनारे धर बेकल सा मैं
बार बार लौट – समा जाता उसमें।

READ  नदी | केदारनाथ सिंह

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *