प्रथम स्राव | अनामिका

प्रथम स्राव | अनामिका

उसकी सफेद फ्रॉक

और जाँघिए पर

किस परी माँ ने काढ़ दिए हैं

कत्थई गुलाब रात-भर में ?

और कहानी के वे सात बौने

क्यों गुत्थम-गुत्थी

मचा रहे हैं

उसके पेट में ?

अनहद-सी बज रही है लड़की

काँपती हुई।

लगातार झंकृत हैं

उसकी जंघाओं में इकतारे

See also  सवाल ज़्यादा है | आलोक धन्वा

चक्रों सी नाच रही है वह

एक महीयसी मुद्रा में

गोद में छुपाए हुए

सृष्टि के प्रथम सूर्य सा, लाल-लाल तकिया