ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका निक चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत और हुमा कुरैशी के बाद अब एक और भारतीय हीरोइन रेड कार्पोट पर कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने जलवे बिखरेने को तैयार है। ये एक्ट्रेस है सोनम कपूर। इसकी कुछ चुनिंदा तस्वीरें खुद सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। तस्वीरें देखकर आप सहज ही अनुमान लगा लेंगे कि अरे, तो सोनम कपूर का महारानी वाली स्टाइल लुक है। खैर, चलिए हम आपको बताते हैं, सोनम कपूर की कुछ स्टाइलिश फोटोग्राफ्स जिसे खुद सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

See also  नेपाल की 'तरकारी वाली' हुई इंटरनेट पर फेमस | चितवन

सोनम कपूर ने अपनी तीन लुक्स की फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। वैसे आपको बता दें कि ये रेड कार्पोट के पहले की तस्वीरें, इसमें उसकी एंट्री की ही जबरदस्त चर्चाएं हो रही हैं। सोशल मीडिया पर भी ये फोटोग्राफ्स ही छाए हुए हैं। 

एक तस्वीर में तो सोनम कपूर का लुक महारानी जैसा है। सोनम ने ऑफ शोल्डर सिल्वर कलर का गाउन पहना हुआ है। सोनम कपूर का यह लुक कान की Chopard पार्टी का है। 

See also  बिग बॉस कपल्स: "बिग बॉस हाउस" के अंदर प्यार पाने वाले कंटेस्टेंट

वहीं सोनम ने  अपनी दूसरी तस्वीरों में वायलेट गाउन पहना हुआ है। सोनम का यह लुक भी खास है। इन दोनों के लुक के अलावा सोनम कपूर का तीसरा लुक भी काफी खूबसूरत है। इस तस्वीर में सोनम कपूर ने रेड कलर का गाउन पहना हुआ है। सोनम के गाउन में फ्रिल्स की लेयर बनी हुई है। स्लीव पर भी फ्रिल्स की लेयर है। इस ड्रेस के साथ सोनम कपूर का हेयर स्टाइल भी खास है। 

कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 में इससे पहले दीपिका पादुकोण, प्रियंका निक चोपड़ा, कंगना रनौत और ऐश्वर्या राय बच्चन समेत कई सितारें अपने जलवे बिखेर चुके हैं। 

See also  आलिया भट्ट स्लिक साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं

ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ नजर आई थी। गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय बच्चन कई मौकों पर अपनी बेटी को साथ लेकर चलती नजर आती है। ऐश्वर्या राय लगातार कान फिल्म फेस्टिवल अटेंड कर रही हैं और वह उनकी फैशन स्टेटमेंट से लोगों का दिल भी जीतती रही है। वहीं सोनम कपूर भी लगातार कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनते आ रही हैं।